Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • PNB बैंक में दिन-दहाड़े वारदात

PNB बैंक में दिन-दहाड़े वारदात

Punjab ujala news : फाजिल्का में पीएनबी बैंक में पैसे निकलवाने आए एक व्यक्ति के बैग को ब्लेड से काट चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि यह चोरी की वारदात को अंजाम शातिर महिलाओं ने दिया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

जानकारी देते हुए फाजिल्का थाना सिटी के पुलिस अधिकारी सरवन सिंह ने बताया कि गौशाला रोड पर स्थानीय पीएनबी बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली है जिसके बाद उनके द्वारा पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है । पता चला कि दो शातिर महिलाओं द्वारा बैंक में पैसे निकलवाने आए एक शख्स के बैग को ब्लेड लगा करीब 20 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली गई । घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, इस मामले में उनके द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी सरवन सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी महिलाओं तक पुलिस पहुंचेगी। फिलहाल उनकी तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है ।