जालंधर के 2 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
punjab ujala news : धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पुलिस, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई।पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और साइबर टीम की मदद ली जा रही है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
