Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर में सरेआम मनी एक्सचेंजर से लूट

जालंधर में सरेआम मनी एक्सचेंजर से लूट

Punjab ujala news : ताजा मामला मकसूदा क्षेत्र के नंदनपुर रोड स्थित एक दफ्तर से सामने आया है, जहां बाइक सवार दो लुटेरों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी ग्राहक बनकर KP प्रॉपर्टी एडवाइजर की दुकान में दाखिल हुए और दुकानदार से यूरो के बारे में पूछताछ करने लगे। बातचीत के दौरान वे दुकानदार को बातों में उलझाते रहे। कुछ ही देर बाद एक लुटेरे ने पिस्तौल निकाल ली और उससे 600 यूरो देने की मांग करने लगा। युवक ने टेबल पर रखे 600 यूरो उठा लिए पिस्टल निकाल ली। इस दौरान तजिंदर सिंह ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। हाथापाई के बीच हमलावर पिस्टल छोड़कर और पैसे लेकर बाहर भागा, जहां उसका साथी पहले से बाइक स्टार्ट कर इंतजार कर रहा था।

तजिंदर सिंह ने उनका पीछा भी किया, लेकिन दोनों फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस के अनुसार लूटे गए पैसों की भारतीय मुद्रा में कीमत लगभग 60 से 65 हजार रुपये है। वहीं मौके से बरामद हथियार एयर गन निकली, जो नकली बताई जा रही है।