अमृतसर एयरपोर्ट पर हड़कंप
Punjab ujala news : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब उन्होंने नशा तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया। विभाग ने एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से करीब 1 करोड़ 64 लाख रुपए की कीमत का गांजा बरामद किया है।मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किया गया व्यक्ति बैंकॉक से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा था। जब अधिकारियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1 किलो 654 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
