पंजाब में होगी बारिश!
Punjab ujala news : पंजाब के मौसम में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज से 14 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन तेज हवाएं चलने की संभावना जरूर जताई गई है। इसके साथ ही आज पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा और 11 फरवरी से तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
