Search for:
  • Home/
  • Horoscope/
  • आज का राशिफल 7 फरवरी, 2026

आज का राशिफल 7 फरवरी, 2026

Punjab ujala news : मूलांक – 1

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। उनके सभी रुके कामों को आज गति मिलने की सम्भावना है। व्यर्थ की वस्तुओं की खरीदारी करने से आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है।

उपाय- सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें।

मूलांक – 2

मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। यदि आज कोई नया निवेश करने का विचार बन रहा हो तो उसे फिलहाल टालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी या काम का भार सौंपा जा सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

उपाय- रात में चांद की रोशनी में 2–3 मिनट ध्यान करें।

मूलांक – 3

मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। भाग्य आज हर कदम पर आपका साथ देता नजर आएगा, जिससे कई काम सहजता से पूरे होते दिखाई देंगे। व्यवसाय के मामले में आज का दिन प्रगति देने वाला रहेगा। काम को लेकर आज किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ विचार-विमर्श करने के बाद किसी महत्वपूर्ण फैसले पर पहुंच सकते हैं।

उपाय- ज्यादा तला-भुना और शराब से बचें।

मूलांक – 4

मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी या भार सौंपा जा सकता है, जिसे समझदारी और धैर्य के साथ निभाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र या पारिवारिक जिम्मेदारी, हर जगह आपकी योग्यता प्रभावशाली सिद्ध होगी।

उपाय- घर में साफ-सफाई रखें, कचरा जमा न होने दें।

मूलांक – 5

मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यावसायिक फैसला जल्दबाजी में न लें और हर पहलू को अच्छी तरह परख कर ही आगे बढ़ें। किसी के साथ भी व्यर्थ की बहस या तकरार में पड़ने से बचें, क्योंकि इससे समय, ऊर्जा और मानसिक शांति तीनों का ही नुकसान होगा।

उपाय- मां दुर्गा को लाल रंग का फूल एवं चुनरी चढ़ाएं।

मूलांक – 6

मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ, सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहेगा, जहां उनकी कार्यप्रणाली, दक्षता और सूझबूझ की न केवल सराहना होगी बल्कि उन्हें अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम भी देखने को मिलेगा।

उपाय- सुबह “ॐ शुं शुक्राय नमः” का जाप करें।

मूलांक – 7

मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आप साझेदार के साथ चल रहे पुराने विवाद को सुलझाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास करेंगे, जिससे आपसी समझ और विश्वास दोबारा स्थापित होने की संभावना बनेगी। परिवार के साथ आज किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जायेंगे।

उपाय- घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे न रहने दें।

मूलांक – 8

मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आप आज समझदारी से कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों को संभालें और अपने ऊपर पड़े कार्यभार को हल्का करने के लिए जिम्मेदारियों को दूसरों के साथ साझा करने का प्रयास करें, जिससे काम भी बेहतर होगा और तनाव भी कम रहेगा।

उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।

मूलांक – 9

मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पुरानी नकारात्मक बातों या बीते हुए अनुभवों को बार-बार याद करना आपकी कार्यक्षमता और मनोबल दोनों में कमी ला सकता है, इसलिए वर्तमान पर ध्यान केंद्रित रखना अधिक लाभकारी रहेगा। उच्च रक्त चाप की समस्या आपके लिए चिंता का कारण बनेगी।

उपाय- सुबह व्यायाम, योग और सूर्य नमस्कार करें।