Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जेल में बंद नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस का सख्त Action

जेल में बंद नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस का सख्त Action

Punjab ujala news : मोगा पुलिस द्वारा नशा तस्करी के कारण अनाधिकृत स्थानों पर नशा तस्करों द्वारा बनाई गई जायदादों पर पीला पंजा चलाने की चलाई जा रही मुहिम के तहत कोटईसे खां निवासी कथित नशा तस्कर लखविन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू निवासी सुंदर नगर की कोठी पर भी मोगा पुलिस द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक अजय गांधी की मौजूदगी में पीला पंजा चलाकर उसको गिराया गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मोगा ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत आज कोटईसे खां निवासी लखविन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू की कोठी जो उसने अनाधिकृत जगह पर कथित तौर पर नशा बिक्री करके बनाई गई, को गिराया गया। इस मौके एस.पी.डी. बाल कृष्ण सिंगला, डी.एस.पी. धर्मकोट जसवरिन्द्र सिंह तथा थाना कोटईसे खां के प्रभारी जनक राज तथा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कथित तस्करों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 7 मामले एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज हैं तथा वह नशा तस्करी के एक मामले में इस समय जेल में बंद है। उन्होंने कहा कि जब प्रापर्टी संबंधी जांच की, तो पता लगा कि कथित आरोपी ने नशा तस्करी करके सुंदर नगर कोटईसे खां में अनाधिकृत जगह में कोठी बनाई है, जिस पर आज उसको गिराकर जगह को खाली करवाया गया। डी.एस.पी. जसवरिन्द्र सिंह ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम इसी तरह जारी रहेगी।