पंजाब में 10 लाख तक फ्री इलाज
Punjab ujala news : पंजाब के लोगों को अब 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। मोहाली में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की शुरुआत की।इस योजना में इनकम या उम्र की कोई सीमा नहीं है। सिर्फ पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड जरूरी होगा। एक परिवार के सभी सदस्य इसका लाभ ले सकेंगे। सरकार के अनुसार इससे 65 लाख परिवारों के करीब 3 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा।लॉन्च के मौके पर केजरीवाल ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि अब कोई भी पंजाबी इलाज के अभाव में नहीं मरेगा। योजना के तहत सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी इलाज संभव होगा। CM मान ने कहा कि पिछली सरकारें शर्तों वाली स्कीमें लाती थीं, जबकि यह योजना बिना शर्त, सबके लिए है।
