Breaking : अमृतसर में देवी-देवताओं की तस्वीरों की बेअदबी
Punjab ujala news : मिली जानकारी के अनुसार, हिंदू देवी-देवताओं की फोटों के साथ बेअदबी की गई है। बीते दिनी शहर में एक पगड़ीधारी व्यक्ति द्वारा हिन्दू धर्म की बेअदबी की गई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया उस पर बहुत ज्यादा वायरल हुई जिसमें उपरोक्त व्यक्ति हिंदू देवी देवताओं के बैनर में प्रिंट हुई देवी देवताओं की तस्वीरों को पांव के नीचे दबा रहा था और देवी देवताओं के चित्रों पर थूक रहा था।
इस घटना का अमृतसर के समूह हिन्दू संगठनों द्वारा जोरदार विरोध किया गया और इस घटना पर रोष प्रकट करते हुए और ऑल इंडिया हिन्दू संघर्ष कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन मेहरा ने आज थाना डी-डिवीजन में हिंदू देवी देवताओं की बेअदबी करने वाले के खिलाफ पर्चा दर्ज करवाकर दोषी को जेल भेज दिया। सचिन मेहरा ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि आए दिन हिंदू देवी देवताओं के अपमान की घटनाएं बढ़ रही हैं जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा और दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में फिर से ऐसे दिन देखने को मिल रहे हैं जो करीब 1980 के समय में देखने को मिलते थे और हिंदू देवी देवताओं के अपमान की घटनाएं पूरे राज्य में तेजी से बढ़ रही हैं जिस पर कंट्रोल करने में सरकार पूरी तरह से असफल साबित हो रही है।
