Jalandhar: मॉडल टाउन में दिनदहाड़े चोरी
Punjab ujala news : शहर में लूटपाट और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामला मॉडल टाउन इलाके से सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।मॉडल टाउन की चाचे वाली गली में स्थित रिधिमा कलेक्शन नामक दुकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुईं और मौका देखकर नगदी लेकर फरार हो गईं। बताया जा रहा है कि उस समय दुकान में ग्राहकों की काफी भीड़ थी, जिसका फायदा उठाकर दोनों महिलाओं ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया।
