Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

Punjab ujala news : पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने कैबिनेट स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यह बदलाव पंजाब कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों संजीव अरोड़ा और डॉ. रवजोत के विभागों में किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को अब लोकल बॉडीज़ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह विभाग शहरी विकास, नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है। ऐसे में संजीव अरोड़ा की भूमिका अब शहरी विकास से जुड़े अहम फैसलों में और भी महत्वपूर्ण हो गई है।वहीं दूसरी ओर, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत को एनआरआई (नॉन-रेज़िडेंट इंडियन) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। एनआरआई विभाग प्रवासी पंजाबियों से जुड़े मामलों, निवेश, शिकायत निवारण और उनके हितों की रक्षा से संबंधित कार्यों को देखता है। डॉ. रवजोत को यह जिम्मेदारी दिए जाने को सरकार की एनआरआई नीति को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।