Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • 3 दिन के लिए Cold Day का Alert

3 दिन के लिए Cold Day का Alert

Punjab ujala news : कड़ाके की ठंड के बीच पंजाब के कई जिलों में हल्की धूप खिली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर महसूस हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य में पारा और गिरेगा और कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। तीन दिन तक घने कोहरे, कोल्ड वेव और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ये हालात 9 जनवरी तक बने रहने की संभावना है। इससे रात के साथ दिन का तापमान भी तेजी से कम हो रहा है।

आज 18 जिलों में घने कोहरे की संभावना है, और छह जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मालेरकोटला में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कोल्ड वेव की स्थिति रहने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अभी एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। पहाड़ों पर चलने वाली हवाएं पंजाब के मौसम पर असर डाल रही हैं। 8 और 9 जनवरी को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और मलेरकोटला में कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।