Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • ब्रेकिंग: जालंधर में कॉलेजों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

ब्रेकिंग: जालंधर में कॉलेजों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Punjab ujala news : जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के केएमवी कॉलेज और नामी प्राईवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया है।जैसे ही यह सूचना मिली स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है और सुरक्षा के मद्देनज़र कॉलेज और स्कूल परिसर को खाली करवा लिया गया है।थाना 8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा कॉलेज परिसर और स्कूलों की तलाशी ली जा रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। स्थिति पर पुलिस पूरी तरह नजर बनाए हुए है।