जेल से हैरान कर देने वाला मामला
Punjab ujala news : जेल में नशे की सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने पैस्को कर्मचारी बचितर सिंह पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। जेल के सहायक सुपरीटेंडेंट दौलत राम ने स्थानीय पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पैस्को कर्मचारी बचितर सिंह की तलाशी के दौरान 10 ग्राम सफेद रंग का नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एन.डी.पी.एस 52ए प्रिजन एक्ट की धारा के अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
