Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • मौसम विभाग ने किया शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने किया शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Punjab ujala news :पंजाब में तेजी से गिर रहे तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने  सोमवार और मंगलवार के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। बढ़ती ठंड और शुष्क मौसम के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा अपडेट के अनुसार, 4 दिसंबर तक पंजाब में ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा। फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

तापमान 3 डिग्री से नीचे
पंजाब का न्यूनतम तापमान कई इलाकों में 3 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है, जो इस बार की सर्दी के तीखे तेवर दिखा रहा है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार— फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम, अमृतसर: न्यूनतम 6.4°, अधिकतम 22.5°, लुधियाना: न्यूनतम 8°, अधिकतम 24.4°, पटियाला: न्यूनतम 9.5°, अधिकतम 25.3°, बठिंडा: अधिकतम 27.1°, न्यूनतम 6.4°, जालंधर: अधिकतम 22°, न्यूनतम 6° रिकार्ड किया गया है।