अवैध नशा छुड़ाओ केंद्र का पर्दाफाश
Punjab ujala news : गांव दाखा में शहीदो के स्थान के पास सरकारी स्कूल की इमारत में गैर-कानूनी तरीके से चल रहे नशा छुड़ाओ केन्द्र पर पुलिस और सेहत विभाग ने अचानक छापेमारी कर बंदी बनाए 25 मरीजों को रिहा करवाकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती करवाया गया।डी.एस.पी. वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि हमें मिले एक आवेदन के आधार पर एस.एस.पी. डा. अंकुर गुप्ता के मार्गदर्शन में सिविल सर्जन लुधियाना के साथ तालमेल कर एक कमेटी गठित की गई जिसमें डा. हरकमल कौर, डा. विशाल कुमार और दविंदर सिंह फार्मासिस्ट शामिल थे। डी.एस.पी खोसा ने बताया कि गठित मेडिकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर गैर-कानूनी तरीके से चलाने वाले नशा छुड़ाओ केन्द्र के प्रबंधको हरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी गांव चक्क कलां और जगविंदर सिंह निवासी गांव दाखा के खिलाफ जेरे धारा 384 (4), 127 (4), 3 (5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी हमराज सिंह चीमा ने बताया कि दोनों प्रबंधको को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डी.एस.पी. खोसा ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है तो उसे सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त रिहैब सैंटर में भर्ती करवाए। इस मौके पर ए.एस.आई. इंदरजीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, बूटा सिंह पी.एच.सी मौजूद थे।
