Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • मेयर हाउस के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन

मेयर हाउस के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन

Punjab ujala news : पंजाब के जालंधर में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आज मेयर हाउस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का मुख्य कारण 143 करोड़ रुपये का टेंडर था, जो प्राइवेट कंपनियों के लिए खोला जाना था। कर्मचारियों का कहना है कि यह टेंडर उनके अधिकारों पर हमला है और इससे उनकी आजीविका पर संकट आ सकता है।सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य सन्नी सहोता ने बताया कि सरकार द्वारा आज टेंडर खोलने की प्रक्रिया से कर्मचारी नाराज हैं। उनका आरोप है कि सरकार द्वारा सफाई कार्य प्राइवेट कंपनियों को सौंपने की योजना कर्मचारी विरोधी है। सहोता ने कहा कि यह टेंडर कर्मचारियों की रोटी पर डाका डालने जैसा है, क्योंकि इसमें सफाई का काम अब प्राइवेट कंपनियों को सौंप दिया जाएगा, और कर्मचारियों को महज 10 हजार रुपये की नौकरियों पर शिफ्ट किया जाएगा।कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है और कहा है कि 28 तारीख को पंजाब भर के सभी यूनियनों को नगर निगम में बुलाकर इस मुद्दे पर मीटिंग की जाएगी। अगर तब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करेंगे। यह प्रदर्शन मॉडल टाउन स्थित वेयरहाउस के बाहर किया गया, जिससे इलाके के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्मचारी यूनियन का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो पूरे पंजाब में हड़ताल का दायरा बढ़ाया जाएगा।