Punjab में बारिश को लेकर नई Update
Punjab ujala news : पंजाब के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग ने 25 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, इस हफ्ते कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। विभाग ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
तापमान में बढ़ोतरी
पंजाब में पिछले 24 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार गिर रहा था, लेकिन अब धीरे-धीरे इसमें इज़ाफ़ा शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में यह बढ़ोतरी जारी रहेगी। हालांकि लगभग 3 दिनों बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
