Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • जालंधर में बनने जा रहा भव्य भगवान जगन्नाथ मंदिर

जालंधर में बनने जा रहा भव्य भगवान जगन्नाथ मंदिर

भगवान जगन्नाथ सोसायटी कोट किशन चन्द जालंधर की तरफ से अलावलपुर में भगवान् जगन्नाथ मंदिर के भव्य और दिव्य निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास समारोह का आयोजन किया। पिछले 21 वर्षों से लगातार भगवान् जगन्नाथ रथयात्रा का सफल आयोजन करती आ रही जगन्नाथ सोसायटी ने भगवान जगन्नाथ के भव्य मंदिर निर्माण अलावलपुर में मिश्रा परिवार की तरफ से मंदिर निर्माण के लिए दान की हुई साढ़े 13 मरले भूमि पर मंदिर निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास कार्यक्रम किया।

सर्वप्रथम पंडित दीन दयाल शास्त्री ने नवग्रह पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद हवन यज्ञ हुआ जिस में मुख्य यजमान केदार राय और रूबी राय थे। मुख्यातिथि विजय चोपड़ा ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली और मंदिर निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए सब को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रथयात्रा के सफल और लंबे समय से होते आयोजन के बाद जगन्नाथ सोसायटी का पंजाब में ऐसा सर्वप्रथम मंदिर निर्माण प्रशंसनीय है जो लोगों को धर्म और संस्कृति से जोड़ेगा।