Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • Gold Jewellery खरीदने वालों को बड़ा झटका

Gold Jewellery खरीदने वालों को बड़ा झटका

Punjab ujala news : सोने-चांदी की कीमतों में आज मंगलवार को भी उछाल देखने को मिला है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को 24 कैरट सोने की कीमत 127,700 दर्ज की गई है जबकि इससे पहले कीमत 124,800 थी। वहीं 22 कैरेट सोना आज की तारीख में 118,760 है जबकि सोमवार को 116,060 था। बात करें चांदी की तो 23 k चांदी आज 124,510 है।

बता दें कि दिन-ब-दिन आम लोगों की पहुंच से दूर होता सोना आज नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। बात करें MCX की तो 10 ग्राम सोने की कीमत 1,25,000 के पार पहुंच गई है। खबर लिखे जाने के समय सोना 1,25,120 रुपए पर कारोबार कर रहा था। चांदी की बात करें तो इसमें 1.01 फीसदी की तेजी आई है, ये 1,55,250 रुपए प्रति किग्रा पर है।