पंजाब सरकार ने किया एक और छुट्टी का ऐलान
punjab ujala news : त्योहारों के इस सीजन में बच्चों ने छुट्टियों का भरपूर आनंद लिया है। अक्टूबर महीने में कई त्योहारों के कारण लगातार छुट्टियां रहीं, जिससे सरकारी कर्मचारियों और बच्चों की खूब मौज रही।

अब नवंबर महीने की शुरुआत में ही एक और छुट्टी का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने बुधवार, 5 नवंबर को राज्यभर में सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस दिन श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। सरकार के आदेश अनुसार, इस मौके पर राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
