Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • मशहूर पंजाबी गायक के घर पर गोलीबारी

मशहूर पंजाबी गायक के घर पर गोलीबारी

Punjab ujala news : मशहूर पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह पिछले छह दिनों में किसी पंजाबी सिंगर पर हुआ दूसरा हमला है। इससे पहले, गायक तेजी काहलों के घर पर भी गोलियों की बौछार की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा गिरोह ने ली थी।सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने चन्नी नट्टन के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लेते हुए कहा कि यह हमला सरदार खेहरा से गायक के संबंधों के कारण किया गया। गोल्डी ढिल्लों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई पंजाबी कलाकार सरदार खेहरा के साथ काम या किसी भी तरह का रिश्ता रखता है, तो उसे इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।