Verka ने ग्राहकों को दिया झटका
Punjab ujala news : त्योहारों के सीजन के बीच वेरका ने ग्राहकों को तगड़ा झटका दे दिया है। जानकारी के अनुसार वेरका ने लस्सी के दाम बढ़ा दिए हैं। आपको बता दें कि अब लस्सी का पैकेट 35 रुपये में मिलेगा जो कि पहले 30 रुपए का था। वहीं बता दें कि वेरका ने लस्सी के दाम के साथ-साथ इसकी क्वांटिटी को भी बढ़ाया है। पहले 30 रुपए में 800 मिलीलीटर का लस्सी का पैकेट मिलता था जब्कि अब 35 रुपये में 900 मिलीलीटर लस्सी मिलेगी। आज से ही नए रेट के पैकेट बाजार में आ गए हैं। लस्सी के दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
