Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर कोर्ट में भारी हंगामा

जालंधर कोर्ट में भारी हंगामा

Punjab ujala news ; जालंधर के कोर्ट परिसर में जबरदस्त हंगामा होने का खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति ने महिला वकील को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। मौके पर कोर्ट में मौजूद वकील साथियों ने थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को काबू करके थाना नई बारादरी पुलिस के हवाले कर दिया है। व्यक्ति के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट में एक वकील के पास जूनियर महिला वकील काम करती है। आज शुक्रवार कोर्ट में जज के सामने गवाही के दौरान महिला वकील ने उक्त व्यक्ति को धीरे आवाज में बात करने के लिए कहा था। इसी बीच गुस्साए व्यक्ति ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ। मौके पर कोर्ट में मौजूद साथी वकीलों ने व्यक्ति मौके पर काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया।