भारी मात्रा में हेरोइन बरामद
Punjab ujala news : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन सहित एक पाकिस्तानी एजेंट को गिरफ्तार किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन दौरान अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजपाल सिंह के रूप हुई है जोकि पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का सरगना है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी के कब्जे से 5.025 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादन ने बताया कि जांच दौरान खुलासा हुआ है कि, आरोपी राजपाल सिंह का पाकिस्तान स्थित हैंडलर से सम्पर्क था। यही नहीं आरोपी राजपाल डेरा बाबा नानक सेक्टर के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाता था। जांच दौरान ये भी सामने आया है कि, आरोपी पिछले लंबे समय से पंजाब में नशा फैला रहा था।
