सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट
दिवाली के बाद देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी के दामों में तेज गिरावट देखी जा रही है। जहां पिछले कई हफ्तों से लगातार तेजी बनी हुई थी, वहीं अब कीमतों में ठंडक लौट आई है। बुधवार को गोल्ड के भाव में हजारों रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों को झटका लगा है, लेकिन खरीदारों के लिए यह राहत की खबर है।
देशभर में आज का गोल्ड रेट
➤ बुधवार को 24 कैरेट सोना 12,720 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जो मंगलवार की तुलना में 338 रुपये सस्ता है।
➤ वहीं, 22 कैरेट सोना अब 11,660 रुपये प्रति ग्राम मिल रहा है यानी कल के मुकाबले 310 रुपये की गिरावट।
➤ इसके अलावा, 18 कैरेट सोना (999 गोल्ड) का भाव अब 9,540 रुपये प्रति ग्राम है, जो मंगलवार से 254 रुपये कम है।
अगर 10 ग्राम के हिसाब से देखें —
➤ 24 कैरेट सोना: ₹1,27,200 (पहले ₹1,30,580)
➤ 22 कैरेट सोना: ₹1,16,600 (पहले ₹1,19,700)
➤ 18 कैरेट सोना: ₹95,400 (पहले ₹97,940)
