पंजाब से चलेंगी स्पेशल 11 जोड़ी रेलगाड़ियां

Punjab ujala news : छठ महापर्व को लेकर पंजाब से अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए 11 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेनें कुल 64 फेरे लगाएंगी, ताकि त्योहार के दौरान घर लौटने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो।
रेलवे प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और यात्रियों के लिए सूचना व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, छठ पर्व के दौरान सबसे अधिक भीड़ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में देखी जा रही है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और टिकट लेकर ही यात्रा करें। साथ ही, ट्रेनों का पूरा शेड्यूल रेलवे की वेबसाइट और स्टेशनों पर प्रदर्शित कर दिया गया है।
अमृतसर से चलने वाली विशेष ट्रेनें :
- 05050 अमृतसर–छपरा स्पेशल: हर शनिवार, प्रस्थान 17:45 बजे और आगमन 23:55 बजे।
- 04608 अमृतसर–छपरा स्पेशल: हर रविवार, 26 अक्टूबर से 30 नवंबर तक, प्रस्थान 09:40 बजे, आगमन 09:00 बजे।
- 05735 अमृतसर–कटिहार स्पेशल: हर शुक्रवार, 24 अक्टूबर से 7 नवंबर तक, प्रस्थान 13:25 बजे, आगमन 23:45 बजे।
- 05733 अमृतसर–किशनगंज स्पेशल: हर शनिवार, 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक, प्रस्थान 04:25 बजे, आगमन 17:30 बजे।
- 05006 अमृतसर–बढ़नी स्पेशल: हर वीरवार, 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक, प्रस्थान 12:45 बजे, आगमन 08:15 बजे।
लुधियाना से चलने वाली विशेष ट्रेनें:
- 09098 लुधियाना–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल: हर मंगलवार, 21 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक, प्रस्थान 04:00 बजे, आगमन 10:20 बजे।
- 04656 लुधियाना–सुपौल स्पेशल: 22, 23 और 24 अक्टूबर को (बुधवार, वीरवार, शुक्रवार), प्रस्थान 11:30 बजे, आगमन 21:00 बजे।
- 04658 लुधियाना–कटिहार स्पेशल: 22 अक्टूबर (बुधवार), प्रस्थान 23:35 बजे, आगमन 12:00 बजे।
- 04660 लुधियाना–कटिहार स्पेशल: 23 अक्टूबर (गुरुवार), प्रस्थान 16:50 बजे, आगमन 03:30 बजे।
- 04664 लुधियाना–पुणा स्पेशल: 24 अक्टूबर (शुक्रवार), प्रस्थान 20:20 बजे, आगमन 22:40 बजे।
फिरोजपुर से चलने वाली विशेष ट्रेन:
- 04602 फिरोजपुर छावनी–पुणा स्पेशल: हर बुधवार, 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक, प्रस्थान 15:10 बजे, आगमन 18:00 बजे।
