Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • Jalandhar में जहरीली हुई हवा

Jalandhar में जहरीली हुई हवा

Punjab ujala news : शहर में दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। शहर का AQI 228 तक पहुंच गया है, जो “Severe” यानी खतरनाक श्रेणी में आता है। PM10 का स्तर 211 µg/m³ और PM2.5 का स्तर 153 µg/m³ दर्ज किया गया, जो खतरनाक रूप से ऊंचा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्तर का प्रदूषण सांस संबंधी और हृदय रोगियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।बताया गया कि जालंधर में पटाखे फोड़ने की अनुमति रात 8 बजे से 10 बजे तक थी, लेकिन कई इलाकों में पटाखे देर रात 2 बजे तक चलाए गए। प्रशासन की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। देर रात तक पटाखों के फूटने से हवा में धुआं और सूक्ष्म कणों की मात्रा तेजी से बढ़ गई।