Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • बॉर्डर एरिया में ड्रोन की दस्तक

बॉर्डर एरिया में ड्रोन की दस्तक

Punjab ujala news ; बॉर्डर पर हथियारों व नशीले पदार्थों की तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है। सरकार के लाख दावो के बावजूद भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन की मूवमेंट और हथियारों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है।मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने सीमावर्ती गांव भैनी राजपूताना के इलाके में 4 किलो आईस ड्रग्स को जब्त किया है जिसको किसी बड़े ड्रोन के जरिए फैंका गया था। इतना ही नहीं सीमावर्ती गांव रतन खुर्द के इलाके में एक पिस्टल को जब्त किया गया है जिसको मिनी ड्रोन के जरिए फैंका गया था। फिलहाल सुरक्षा एजेसियों की तरफ से गुमनाम तस्करों की जांच जारी है।