प्रवासियों के खिलाफ बड़ा ऐलान
Punjab ujala news : होशियारपुर में एक प्रवासी द्वारा एक बच्चे से किए गए जुल्म के बाद ज़िले के झुनीर गांव की पंचायत ने गांव में प्रवासियों को मकान किराए पर देने वाले लोगों का बहिष्कार करने समेत कई प्रस्ताव पेश किए हैं। गांव के गुरुद्वारे साहिब में बुलाई गई बैठक में पंचायत के अलावा क्लबों और कमेटियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
विचार-विमर्श के दौरान गांव में बिना पहचान के रह रहे प्रवासी लोगों पर चर्चा करते हुए यह फैसला लिया गया कि कोई भी मकान मालिक प्रवासियों को अपना घर किराए पर नहीं देगा और अगर कोई ऐसा करता है तो उस घर का गांव की ओर से बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा पंचायत और गांववासियों ने बाज़ार में सड़क पर प्रवासियों द्वारा लगाई गई रेहड़ियों पर भी पाबंदी लगा दी है। साथ ही जो दुकानदार पैसे लेकर अपनी दुकान के सामने रेहड़ी लगाने देगा, उस दुकान का भी बहिष्कार किया जाएगा।
