बुरी फंसी अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत
Punjab ujala news : किसान आंदोलन के दौरान बहादुरगढ़ जंडियां गांव की बुजुर्ग किसान महिंदर कौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा सांसद कंगना रनौत को बठिंडा की अदालत ने एक बार फिर समन जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 29 सितंबर को होगी। महिंदर कौर के वकील रघुवीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि इससे पहले भी कंगना रनौत को समन जारी किए गए थे, लेकिन वे शामिल नहीं हुई। इस पर सोमवार को कोर्ट ने एसएसपी के माध्यम से समन जारी करने के निर्देश दिए हैं।एडवोकेट बहनीवाल ने कहा कि अदालत इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही एक अर्जी दाखिल की जाएगी, जिसमें कंगना को विदेश जाने से रोकने की मांग की जाएगी ताकि वे कानूनी प्रक्रिया से बच न सकें।
