जालंधर : नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा
Punjab ujala news : जालंधर में नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे पर अचानक एक ट्रक पलट गया, जिससे लंबा जाम लग गया है। फिलहाल हादसे में जानमाल के नुकसान का पता नहीं चल सका है।जानकारी के अनुसार जालंधर में पीएपी चौक के आगे चौगिट्टी फ्लाई ओवर पर हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक पलट गया है। जिससे एक तरफ से नेशनल हाईवे जाम हो गया है।मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। हादसे में जानमाल का क्या नुकसान हुआ है, अभी पता नहीं चल सका है।
