Search for:
  • Home/
  • Education/
  • जालंधर में 11 और 12 सितंबर को छुट्टी घोषित

जालंधर में 11 और 12 सितंबर को छुट्टी घोषित

जालंधर डी.सी. हिमांशु अग्रवाल की तरफ से जालंधर जिले के 9 स्कूलों में 11 और 12 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, लगातार भारी बारिश के कारण पंजाब सरकार द्वारा सभी स्कूलों में 7 सितंबर तक छुट्टियां घोषित की गई थी, इसी के बीच ध्यान में आया है कि जिले के कुछ स्कूलों में भारी बारिश के कारण ज्यादा नुक्सान हो गया और कुछ स्कूलों में बाढ़ के राहत कैंप लगाए गए हैं। बता दें कि इसी के चलते पहले 41 स्कूलों में छुट्टी की गई थी, जिसका आज जायजा लेने के बाद अब सिर्फ 9 स्कूल बच्चों के लिए खोलने के लिए सुरक्षित नहीं है, जिस कारण इन स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।