Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • जालंधर में भारी बारिश का कहर

जालंधर में भारी बारिश का कहर

punjab ujala news : जिले में पिछले 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश ने गांव दकोहा में तबाही मचाई। यहां कई घरों की छत्ते गिरने से प्रवासी मजदूर घायल हो गए और उनका घरेलू सामान भी पूरी तरह खराब हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस शहरी प्रधान राजिंदर बेरी दकोहा पहुंचे। उन्होंने घायलों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। बेरी ने कहा कि गरीब और मजदूर वर्ग पर आई इस आपदा से उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।