Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पंजाब में स्वतंत्रता दिवस की धूम

पंजाब में स्वतंत्रता दिवस की धूम

Punjab ujala news : भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंजाब में भी कई जगहों पर ध्वजारोहण समारोह हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदरोट में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। वहीं राज्य के कई मंत्रियों ने अलग-अलग जिलों में झंडारोहण किया और विकास कार्यों का जायजा लिया।

मोगा में कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने तिरंगा फहराया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोगा की दाना मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने मोगा के लोगों को संदेश दिया और देश को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने के लिए अपनी जानें देने वाले शहीदों को याद किया।इस अवसर पर जिला मोगा के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चारों ओर देशभक्ति का संगीत गूंज रहा था।

जालंधर में मंत्री सौंद ने किया ध्वजारोहण

पंजाब के उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह औंद ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने तिरंगा फहराने के बाद परेड को सलामी दी। परेड में आई.टी.बी.पी., पंजाब पुलिस (पुरुष और महिला), पंजाब होमगार्ड, पंजाब बटालियन एन.सी.सी. लड़के, पंजाब बटालियन एन.सी.सी. लड़कियां और सी.आर.पी.एफ. का बैंड शामिल था।