Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • पाक से आई करोड़ों की हेरोइन और हथियार बरामद

पाक से आई करोड़ों की हेरोइन और हथियार बरामद

Punjab ujala news : जिला फिरोजपुर पुलिस एसएसपी सरदार भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में बड़े स्तर पर नशा तस्करों को पकड़ने और पाकिस्तान से मंगवाई गई हेरोइन की बड़ी-बड़ी ख़ेपें बरामद करने में सफल साबित हो रही है और इसी कड़ी के चलते हुए सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने इंस्पेक्टर मोहित धवन और थाना घल्लखुर्द की पुलिस ने एएसआई बलविंदर सिंह के नेतृत्व में 3 नशा तस्करों  को अलग-अलग जगह से 13 किलो 21 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल (जिसके पार्ट्स खुले हुए हैं ) और 8 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नशा तस्वीरों के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर और थाना घल्लखुर्द में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं ।

 यह जानकारी देते हुए डीआईजी फिरोजपुर रेंज सरदार हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि एसएसपी फिरोजपुर सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू द्वारा एसपी इन्वेस्टिगेशन मनजीत सिंह, डीएसपी इन्वेस्टिगेशन बलजिंदर सिंह, डीएसपी करण शर्मा, डीएसपी सुखविंदर सिंह और सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहित धवन आदि के नेतृत्व में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है जो युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं।  डीआईजी श्री गिल और एसएसपी सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए जब सीमावर्ती गांव मधरे के रेलवे फाटक के पास पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि नशा तस्कर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी पुत्र गुरदयाल सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ काली पुत्र हरनाम सिंह वासी गट्टी राजोके हेरोइन की बड़ी खेप लेकर खड़े हैं और आगे सप्लाई करने के लिए इंतजार कर रहे हैं, तो इस गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर मोहित धवन और उनकी पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत बताई गई जगह पर छापामारी करते हुए नामजद दोनों आरोपीयों को काबू किया गया जिनसे तलाशी लेने पर 8 किलो 301 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।