Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • कल जालंधर के इन इलाकों में लगेगा पॉवर कट

कल जालंधर के इन इलाकों में लगेगा पॉवर कट

Punjab ujala news : जालंधर के लोगों का रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा होने वाला है। जानकारी के अनुसार 27 जुलाई को जालंधर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। जानकारी के अनुसार पावरकॉम द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य के तहत सुबह 6 बजे से 8 बजे तक टीवी सब-स्टेशन को बंद रखा जाएगा। इस दौरान अवतार नगर, अशोक नगर, तेज मोहन नगर, चिट्टा स्कूल, बस्ती शेख अड्डा, मोचियां मोहल्ला और दयाल नगर सहित आस-पास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसके अलावा कोट सदीक सब-स्टेशन को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जाएगा। इससे बस्ती शेख, बस्ती दानिशमंदां, गाखल, धालीवाल, चोगावां, जैना नगर, दशमेश नगर, कांशी नगर, ग्रीन एवेन्यू, राज एनक्लेव कॉलोनी, जनक नगर, चोपड़ा कॉलोनी गुरु नानक नगर, गुरमेहर एनक्लेव, ईश्वर कॉलोनी और थिंद एनक्लेव जैसे इलाकों में भी बिजली बाधित रहेगी।