Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • बंद हो जाएगी गैस सिलेंडर की सप्लाई

बंद हो जाएगी गैस सिलेंडर की सप्लाई

केंद्रीय पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों के बाद देश के तीनों प्रमुख गैस कंपनियों इंडेन गैस, भारत गैस और हिंदुस्तान गैस से संबंधित एजेंसियों के डीलरों द्वारा अपने घरेलू गैस उपभोक्ताओं की ई-के.वाई.सी. करने का काम युद्ध स्तर पर निपटाया जा रहा है।प्रत्येक घरेलू गैस के उपभोक्ता को अपनी ई-के.वाई.सी. करवानी लाजमी है जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 30 जून तक का अंतिम समय निर्धारित किया गया है, जिसके लिए गैस एजेंसियों के डिलीवरी मैन घर-घर जाकर और एजेंसियों से संबंधित कार्यालय में प्रत्येक उपभोक्ता की नि:शुल्क रूप में ई-के.वाई.सी. की जा रही है ताकि 30 जून के बाद सरकार द्वारा ई-के.वाई.सी. नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के गैस कनैक्शन रद्द न किया जाए और संबंधित उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सप्लाई लेने में किसी तरह की परेशानी न हो। इस संबंध में गैस एजेंसियों के डीलरों द्वारा पिछले लंबे समय से प्रत्येक उपभोक्ता को फोन करके ई-के.वाई.सी. करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।गैस कंपनियों की रिकॉर्ड के मुताबिक 22 जून 2025 तक केवल 37 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही केवल ई-के.वाई.सी. करवाई है। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 13.50000 लाख उपभोक्ताओं में से सिर्फ 499.500 उपभोक्ताओं ने ही केवल ई-के.वाई.सी. करवाई है जबकि 850.500 अभी भी आंखें मूंद कर बैठे हुए हैं।