Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • इस अकाली नेता के खिलाफ केस दर्ज

इस अकाली नेता के खिलाफ केस दर्ज

विधानसभा हलका दाखा के शिरोमणि अकाली दल के इंचार्ज जसकरणजीत सिंह देओल पर थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने हवाई फायर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी थानेदार लखविंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम गश्त के दौरान थाना पी.ए.यू. के इलाके में मौजूद थी और उसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें एक व्यक्ति अपने हाथ में पकड़े पिस्टल से हवाई फायर करता दिखाई दे रहा था। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान जसकरणजीत सिंह देओल पुत्र चरणजीत सिंह देओल वासी साऊथ सिटी एयाली खुर्द के रूप में की गई है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जसकरणजीत सिंह देओल के खिलाफ थाना पी.ए.यू. मे. मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।