पंजाब में बंद हुई Bus सेवा!
बस में सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में तनाव और सुरक्षा स्थिति को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा सरकार की बसें अब अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फरीदकोट और बठिंडा नहीं भेजी जाएंगी। इसके साथ ही जम्मू और कटरा के लिए बस सेवाएं भी अगले आदेश तक निलंबित कर दी गई हैं। उक्त फैसला रोडवेज विभाग ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
