Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • जालंधर में सुबह-सुबह फिर आई धमाकों की आवाज

जालंधर में सुबह-सुबह फिर आई धमाकों की आवाज

डीसी ने दुकानें बंद करने के दिए आदेश, लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की अपील

Punjab ujala news : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। शनिवार सुबह एकाएक शहर में कई जगह धमाकों की आवाज सुनाई दी है। बताया जा रहा है कि नाहलां गांव में कोई बमनुमा पदार्थ गिरा है। जालंधर को रेड जोन में डाल दिया गया है और डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कैंट और आदमपुर की सभी दुकानें बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है।

डीसी द्वारा जारी आदेश

  1. बड़ी सभाओं या भीड़ से बचें।
  2. खुले में घूमने से बचें।
  3. ऊंची इमारतों में जाने से बचें।
  4. जालंधर कैंट और आदमपुर के बाजारों को बंद करने का आदेश दिया जा रहा है।
  5. जिले के बाकी हिस्सों में मॉल और ऊंची व्यावसायिक इमारतें आज बंद रहेंगी।
  6. शांत रहें। उपरोक्त सभी एहतियाती उपाय हैं