Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पंजाब में 4 दिन तक आंधी-तूफान का अलर्ट

पंजाब में 4 दिन तक आंधी-तूफान का अलर्ट

Punjab ujala news : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र ने आने वाले दिनों में पंजाब के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। 5 मई 2025 तक तेज़ हवाएँ (40-60 किमी प्रति घंटा), बिजली और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

कल रात 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की खबर है तथा अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश भी हुई। जिसके कारण तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पटियाला, मोहाली, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में तूफानी हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है, जिनकी गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो सकती है।