Search for:
  • Home/
  • International/
  • अमेरिका से आज आएंगे 119 अवैध प्रवासी

अमेरिका से आज आएंगे 119 अवैध प्रवासी

Punjab ujala news : अमेरिका आज 119 और अवैध अप्रवासी भारतीयों को भेजेगा और इन्हें लेकर अमेरिका का सैन्य विमान अमृतसर में लैंड होगा। अवैध अप्रवासी भारतीयों का दूसरा बैच आज रात 10 बजे अमृतसर पहुंचेगा। 119 भारतीयों में पंजाब के 67 और हरियाणा के 33 लोग हैं। इसके बाद कल 16 फरवरी दिन रविवार को भी एक विमान अप्रवासी भारतीयों को लेकर आएगा। 5 फरवरी को जो 104 अप्रवासी भारत पहुंचे थे, उनके हाथों में हथकड़ियां और पैरों में जंजीरें थीं। इन भारतीयों ने अमेरिकी अधिकारियों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।