AAP का BJP को बड़ा झटका
Punjab ujala news : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी को संजीवनी मिली है। वहीं दिल्ली में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा को झटका दिया है, क्योंकि दिल्ली से भाजपा के पूर्व विधायक और पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी ने आज आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। शंटी साल 2013 में भाजपा विधायक रह चुके हैं। शंटी शहीद भगत सिंह सेवा दल (SBS) फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं। शंटी 106 बार रक्तदान करके रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं। करीब 30 साल से समाजसेवा कर रहे हैं। शंटी झिलमिल वार्ड से 2 बार पार्षद और शाहदरा से विधायक रह चुके हैं।
