मुंबई एयरपोर्ट पर बम की धमकी
Punjab ujala news : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम होने की धमकी मिली है। एक अज्ञात व्यक्ति ने बम की धमकी दी, जिसने सुरक्षाकर्मियों को कॉल करके बताया कि एक यात्री के पास विस्फोटक है। सूत्रों के अनुसार, टर्मिनल 1 (घरेलू) स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) नियंत्रण कक्ष को बम की धमकी वाली कॉल मिली, जिसे सुनकर यात्रियों और सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया।
