Weather : इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें
Punjab ujala news : मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 11 और 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में रात और सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। पंजाब में भी 11-12 नवंबर को सुबह और रात के समय कोहरे की चादर बिछने की संभावना है। राजस्थान में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। झारखंड में अगले 4 दिन सुबह में कोहरा या धुंध छा सकता है।
साफ और शुष्क रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद मौसम करवट बदल सकता है। उत्तर भारत में बर्फबारी और शीत लहरों के कारण प्रदेश के तापमान में 15 नवंबर के बाद काफी गिरावट होने की उम्मीद है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
