गढ़शंकर के गांव मोरांवाली में दो पक्षों में खूनी झड़प
Punjab ujala news : गढ़शंकर के गांव मोरांवाली में बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में 3 लोगों की मौत हो गई है.मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले से ही रंजिश चल रही थी, पहले भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी, जो अब खूनी हो गई.
