कनाडा में 4000 करोड़ की ड्रग सुपरलैब
Punjab ujala news : कनाडा में बीते दिनों अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में पंजाब के जालंधर का कनेक्शन सामने आया है। केस का मुख्य आरोपी जालंधर के अलावलपुर के रहने वाले गगनप्रीत सिंह रंधावा को बनाया गया है। बता दें कि बरामद की गई ड्रग्स वैसी ही है जैसी पंजाब के सबसे बड़े ड्रग्स कॉर्टिल चलाने के आरोपों में फंसे जगदीश भोला और राजा कंदोला ड्रग्स केस में बरामद हुई थी।
कनाडा में सील की फैक्ट्री में भी वैसा ही काम हो रहा था, जैसा कि पंजाब में ड्रग्स कॉर्टिल्स द्वारा किया जा रहा था। वहीं, कनाडा में गिरफ्तार मुख्य आरोपी भी भारतीय मूल का गगनप्रीत रंधावा था।
RCMP को मिला था नशे का भंडार कनाडा में चल रहे सबसे बड़े अवैध ड्रग्स लैब का रॉयल कनेडियन माउंडेट पुलिस (RCMP) की एक स्पेशल यूनिट ने भंडाफोड़ किया था। इसमें भारी मात्रा में ड्रग्स, केमिकल और हथियार बरामद किए गए थे।
साथ ही भारतीय मूल के गगनप्रीत को इस मामले का किंगपिन बताकर गिरफ्तार किया गया था। क्राइम सीन से कनाडा पुलिस को करीब 54 किलोग्राम फेंटेनाइल, 390 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 35 किलोग्राम कोकीन, 15 किलोग्राम MDMA, 6 किलो भांग और 50 हजार कनाडाई डॉलर मिले थे।
