आज झारखंड दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Punjab ujala news : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। यहां वे गढ़वा और चाईबासा में चुनावी रैली करेंगे। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।
