दिल्ली हाईकोर्ट की विकिपीडिया केस में अहम टिप्पणी
Punjab ujala news : दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टिप्पणी करते हुए विकिपीडिया मॉडल को खतरनाक बताया है। हाईकोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने विकिपीडिया के खिलाफ एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI) के मानहानि मुकदमे की सुनवाई के दौरान टिप्पणी की। अदालत ने पूछा कि क्या कोई भी विकिपीडिया पर किसी पृष्ठ को एडिट कर सकता है? अगर यह किसी के लिए भी एडिट करने के लिए खुला है तो यह किस तरह का पेज है? मान लीजिए कि यह मेरा नाम है तो कोई भी मेरे पेज पर मुझे गाली दे सकता है या मेरे बारे में गलत जानकारी दे सकता है या बयानों को जोड़ सकता है। हालांकि, विकिपीडिया के वकील जयंत मेहता ने कहा कि पेज बनाते समय या जानकारी अपडेट करते समय उपयोगकर्ताओं को कानून का पालन करना होगा।
